अम्बानी परिवार में आने से पहले कैसी दिखती थी नीता , जुड़वा बच्चो की माँ बनी बेटी , देखे पहली झलक – अम्बानी परिवार के यहाँ जन्मे जुड़वाँ बच्चे , मुकेश अम्बानी की इकलौती बेटी ईशा अम्बानी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। पुरे अम्बानी परिवार में ख़ुशी का माहौल छाया हुआ है।
खास बात यह है कि नीता अंबानी ने भी अपनी बेटी ईशा अंबानी की तरह जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, जिसमें ईशा और आकाश का जन्म एक साथ हुआ। देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी का परिवार अक्सर सुर्खियों में रहता है। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी से लेकर उनके घर से जुड़ा हर सदस्य किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है।

बता दें, मुकेश अंबानी से शादी के बाद नीता अंबानी की जिंदगी में कई बदलाव आए। तो आइए देखते हैं नीता अंबानी की कुछ अनदेखी तस्वीरें.. इसके बाद उनके घर छोटे बेटे अनंत अंबानी ने जन्म लिया। आज हम आपको नीता अंबानी की कुछ तस्वीरें बताने जा रहे हैं जब उन्होंने मुकेश अंबानी से शादी नहीं की थी।

नीता अंबानी की एक बहन हैं जिनका नाम ममता दलाल है। नीता मुकेश अंबानी से शादी करने से पहले टीचर हुआ करती थीं। उन्हें बच्चों को पढ़ाना बहुत पसंद था। 1 नवंबर 1963 को मुंबई में जन्मीं नीता अंबानी के पिता रविंद्र भाई दलाल बिड़ला कंपनी में काम करते थे, जबकि उनकी मां पूर्णिमा दलाल गृहिणी थीं।

कहा जाता है कि मुकेश अंबानी के पिता और मशहूर बिजनेसमैन धीरूभाई अंबानी ने नीता अंबानी को एक शादी में देखा था जिसके बाद उन्होंने नीता अंबानी को अपनी बहू बनाने का फैसला किया। इससे नीता अंबानी की किस्मत चमक गई और वो एक अमीर घराने की बहू बन गईं।
यह भी पढ़े – Shehnaaz Gill के दिल में अपने फैन के लिए फिर दिखी दरियादिली, अपने बॉडीगार्ड को सिखाई तमीज
इसके बाद दोनों ने साल 1985 में शादी कर ली। नीता अंबानी की शादी तब हुई थी जब वह महज 20 साल की थीं। 3 साल बाद नीता अंबानी को अहसास हुआ कि वो मां नहीं बन सकतीं। ऐसे में उन्होंने आईवीएफ की मदद ली, जिसके बाद उनके घर जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ, जिनका नाम ईशा अंबानी और आकाश अंबानी है। इसके बाद अनंत अंबानी का जन्म हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी से मिलने के कुछ दिन बाद उन्हें कार में प्रपोज किया।
2010 में नीता अंबानी ने रिलायंस फाउंडेशन नाम से एक प्राइवेट चैरिटेबल ट्रस्ट की भी स्थापना की, इस ट्रस्ट के जरिए वह पिछड़े और ग्रामीण इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य और कला संस्कृति जैसी सुविधाएं मुहैया कराती हैं. नीता अंबानी किसी भी चीज को एक बार पहनने के बाद उसे छूती नहीं हैं। गौरतलब है कि पहले और अब के मामले में नीता अंबानी के लुक में काफी बदलाव आया है. वह सबसे स्टाइलिश महिला भी हैं। इतना ही नहीं उनके पास लाखों की लिपस्टिक से लेकर करोड़ों के बैग भी हैं।


Thanks #अमबन #परवर #म #आन #स #पहल #कस #दखत #थ #नत #जड़व #बचच #क #म #बन #बट #दख #पहल #झलक